फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए शाहजहांपुर के उद्योगपति घनश्याम और अशोक अग्रवाल

Sat, 20 Jan 2024 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अयोध्या रवाना होने से पहले उद्योगपति अशोक अग्रवाल ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गौरव का पल है। डॉ. घनश्याम दास बोले कि पूर्व जन्मों के कर्मों का फल मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
उद्योगपतियों को विहिप पदाधिकारियों ने पहनाया पटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर से उद्योगपति माधौगोपाल, अशोक अग्रवाल और डॉ. घनश्याम अग्रवाल को निमंत्रण मिला है। ये उद्यमी शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पहले अशोक अग्रवाल और डॉ. घनश्याम अग्रवाल को विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

विज्ञापन


अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. घनश्याम दास अग्रवाल, उनकी पत्नी रेनू अग्रवाल व इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उनकी पत्नी निर्मल अग्रवाल शनिवार को रवाना हो गए। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर व महानगर मंत्री अशनील सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटका पहनाकर श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। 

अशोक अग्रवाल ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गौरव का पल है। डॉ. घनश्याम दास बोले कि पूर्व जन्मों के कर्मों का फल मिलने जा रहा है। वह खुद को अभिभूत महसूस करेंगे। इस मौके पर विभाग संयोजक बजरंग दल हरीश प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महानगर सत्संग प्रमुख रमेश कुमार कोरी व प्रखंड मंत्री हनुमत नगर हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें