फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस : आठ लाख से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में की जा रही सजावट। संवाद - फोटो : पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एडीजी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस में एक दिन शेष है। प्रशासन स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुट गया है। समाजसेवी संगठन भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में रैलियां निकाल रहे हैं। प्रशासन ने जनपद में हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य 8,31,549 रखा है। इसमें ब्लॉक और तहसीलस्तर पर और भी संख्या बढ़ने की संभावना है। सरकारी भवनों को स्वतंत्रता दिवस पर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कलक्ट्रेट परिसर को तिरंगा से सजाया जा रहा है। रंगीन झालर भी लगाई जा रहीं हैं। विकास भवन, नगर निगम, एसपी कार्यालय समेत अन्य सरकारी भवनों को सजाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अब तक 2,833 तिरंगा यात्रा, 2,930 तिरंगा रैली निकाली जा चुकी हैं।
अब तक 26,639 लोगों ने तिरंगा लगाने की सेल्फी खींचकर पोर्टल पर अपलोड की है। प्रशासन की ओर से 26,506 वालंटियर नियुक्त किए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां चल रहीं हैं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें समाजसेवी संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें