फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती जा रही संक्रमितों की संख्या, तीन और पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ता जा रहा है। हर रोज किसी न किसी इलाके में संक्रमित सामने आ रहे हैं। सोमवार को तीन और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमितों में एक युवक शहर के मोहल्ला बंगश मोहल्ले का, दूसरा खुदागंज क्षेत्र के गांव कायस्थान और तीसरा जैतीपुर के गांव सूरजपुर निवासी है। तीनों युवक दिल्ली में काम करते थे। वहां से लौटने पर 13 जून को उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 70 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बंगश निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली में काम करता था। वहां से लौटने पर 13 जून को युवक का सैंपल जांच को भेजा था। सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसका पता लगने पर युवक के परिजन और रिश्तेदारों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर शाम युवक को एंबुलेंस में ले जाकर कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करा दिया। तीन दिन पहले भी मोहल्ले का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसी दिन इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया था। सोमवार को दूसरा पॉजिटिव मिलने पर सख्ती और बढ़ा दी गई।
खुदागंज। कायस्थान गांव का 24 वर्षीय वर्षीय युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। वह 12 जून को परिवार सहित दिल्ली से लौटा था। इसका पता लगने पर अगले दिन स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा था। सोमवार को आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया। इसका पता लगने पर गांव में खलबली मच गई। देर शाम खुदागंज पुलिस कायस्थान गांव जा पहुंची और लोगों से घरों के अंदर रहने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को कोविड 19 अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन

जैतीपुर। तीसरा संक्रमित जैतीपुर ब्लॉक के गांव सूरजपुर का 27 वर्षीय युवक है, जो दिल्ली में रहकर काम करता था। वह 12 दिन पहले दिल्ली से स्कूटी पर गांव आया था। इसका पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 जून को युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। सोमवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
12 दिन खुलेआम घूमता रहा संक्रमित
जैतीपुर। सूरजपुर गांव का संक्रमित युवक दिल्ली में अपने तहेरे भाई की सिलाई फैक्ट्ररी में काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा छह भाई हैं। वह 12 दिन पहले दिल्ली से लौटा था। इसके बाद गांव में खुलेआम घूमता रहा। सोमवार को सूरजपुर गांव से एक बरात भी गई है। युवक के संक्रमित पाए जाने से गांव वाले दहशत में आ गए हैं।
तीन और लोग कोरोना पॉजटिव मिले हैं। तीनों इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रहीं हैं। संक्रमितों को एंबुलेंस में कोविड 19 अस्पताल ददरौल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मण सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें