रोजा। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट रोजा की ओर से शुक्रवार रात रौसर कोठी में आयोजित होने वाले परंपरागत रामलीला मेले का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर किया। इससे पहले भगवान गणेश का पूजन और हवन किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद अमर ज्योति सेवा संस्थान की ओर से शिव विवाह लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान शिव और माता सती के विवाह प्रसंग का मंचन किया। इस दौरान रोजा सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन त्रिवेंद्र सिंह, रोजा चीनी मिल के महाप्रबंधक पंकज गोयनका, केन मैनेजर अवधेश कुमार गुप्ता, दिनेश सिंह और प्रोडक्शन हेड प्रदीप तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद