कटरा-खुदागंज की एम पैक्स में कार्य व्यवसाय के उद्घाटन के अवसर पर किसानों को संबोधित करते डीसीब
शाहजहांपुर। खुदागंज विकासखंड में कटरा समिति से अलग कर नवगठित एम-पैक्स भुड़िया का जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नई समिति खुलने से क्षेत्र के किसानों को घर के नजदीक ही खाद, बीज और कृषि ऋण समेत सहकारिता विभाग की विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। अब किसानों को उर्वरक के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से उर्वरक सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर खाद प्राप्त करने की अपील की।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि समिति के कार्यक्षेत्र के किसानों को समय पर आसान शर्तों पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में अपर जिला सहकारी अधिकारी संजय सिंह, एडीसीओ बैंकिंग हरिकेश परमार, समिति सभापति बालादीन कश्यप, अजय कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद