फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल के 42वें पेराई सत्र का सभापति डीएम उमेश प्रताप सिंह ने हवन-पूजन व चीनी मिल के चेन कटर का स्विच ऑन कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम और मिल प्रबंधक व एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने चैन कटर में गन्ना डालकर मिल की पेराई की शुरू कराई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पं. रामजी शास्त्री ने डीएम उमेश प्रताप सिंह और चीनी मिल प्रधान प्रबंधक जंग बहादुर यादव व अन्य अधिकारियों के साथ हवन-पूजन कराया। मिल प्रबंधक ने डीएम के साथ तौल कांटे पर गन्ना लदी बैलगाड़ी लेकर सबसे पहले पहुंचे गन्ना कृषक रामपाल का शॉल ओढ़ाकर और बैलों को साफा बांधकर स्वागत किया। गुड़, चना, बाल्टी और धनराशि का लिफाफा देकर सम्मानित किया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली तौल कांटे पर गन्ना कृषक नत्थू सिंह को शाल ओढ़ाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद अधिकारी चीनी मिल के चैन कटर के पास पहुंचे। यहां पर डीएम ने चीनी मिल के चैन कटर का स्विच ऑन करके मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम उमेश प्रताप सिंह, मिल प्रबंधक जंग बहादुर यादव, एसडीएम राशि कृष्णा, चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव, चीफ केमिस्ट राम लखन प्रजापति, गन्ना अधिकारी दमनेश राय, इंजीनियर नितिन श्रीवास्तव, केमिस्ट अनुज यादव, इं. पीके राय, मोहित जायसवाल आदि ने मिलकर चेन कटर में गन्ना डालकर मिल के पेराई कार्य की शुरुआत की। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने किसानों से साफ-सुथरा गन्ना मिल को उपलब्ध कराने की अपील की। इस अवसर पर विधायक सलोना कुशवाहा के पिता रीतराम कुशवाहा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उमाकांत द्विवेदी, चीनी मिल के पूर्व सभापति सुरेश पाल सिंह, निर्दोष सिंह गंगवार, साजिद अली, झब्बू सिंह यादव, भाजपा युवा नेता सौरभ गुप्ता रवि, किसान नेता पुष्पराज सिंह यादव, जीशान रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें