फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से बाइक टकराने से मछली विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव डिंगुरपुर असलानी निवासी नन्हें (40) की बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी संजय घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को नन्हें अपने साथी संजय निवासी अमीरनगर थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी के साथ बाइक से बाजार से लौट रहा था। मोहम्मदी रोड पर मुकमरपुर और डिंगुरपुर के बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में नन्हें की मौके पर मौत हो गई। जबकि संजय घायल हो गया। रोजा पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, नन्हें मछली बेचता था। उसकी मौत से पत्नी पुष्पा व छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें