शाहजहांपुर। शाह क्लब मैदान पर खेले गए अंडर-12 क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरीद अकादमी की टीम को 75 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक राजपूत ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। अनुज प्रताप सिंह ने 24 और आर्यन ने 13 रनों का योगदान दिया। फरीद अकादमी की ओर से मोहम्मद फकरुद्दीन ने तीन विकेट लिए, जबकि सौरभ सक्सेना और प्रतीक राना ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीद अकादमी की टीम 66 रनों पर सिमट गई। निशान सिंह ने सर्वाधिक नौ रन बनाए। गुर्जर अकादमी की ओर से कपिल यादव ने तीन विकेट झटके, जबकि आयुष और मयंक ने दो-दो विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। संवाद