फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में साढ़े पांच घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। हाईटेंशन लाइन पर आईं पेड़ों की टहनियां हटाने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के सिटी फर्स्ट फीडर साढ़े पांच घंटे के लिए बंद करा दिया। इस कारण फीडर से जुड़े 2378 घरों में सुबह से दोपहर बाद तक बिजली संकट बना रहा। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा कर अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजे के बाद सिटी फर्स्ट फीडर से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र से संपर्क किया। तब उन्हें पता लगा कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे हाईटेंशन लाइन से पेड़ों की टहनियां छांटने के लिए पांच घंटे का शटडाउन लिया गया है। इससे नाराज बिजली उपभोक्ता उपकेंद्र पर जा पहुंचे। वहां उन्होंने देर तक हंगामा किया।
उपभोक्ताओं के इस सवाल का उपकेंद्र पर मौजूद कोई कर्मचारी जवाब नहीं दे सका कि बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बंद क्यों की गई। फिलहाल सुबह दस बजे कटी बिजली आपूर्ति अपराह्न 3:30 बजे से शुरू हो सकी। एसडीओ कैलाश सिंह यादव के अनुसार हाईटेंशन लाइन के पास से गुजर रही पेड़ की टहनियों से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसलिए आपात व्यवस्था के तहत फीडर बंद करके टहनियां काटी गईं। उन्होंने इस कार्य के दौरान हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें