फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायरल ऑडियो में सिपाही भी दे रहा इंस्पेक्टर को गाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह और हेड कांस्टेबल संजीव कुमार व गौरव के बीच बातचीत के वायरल हो रहे ऑडियो में दूसरा पहलू सामने आया है। आरोप है कि कांस्टेबल ने फोन काटने पर कोतवाल को गाली दी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सिटी पंकज पंत मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी सिंह और हेड कांस्टेबल संजीव कुमार तथा गौरव के बीच हुई बातचीत के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ऑडियो में गालीगलौज है। गोली मारने की धमकी भी दी जा रही है। ऑडियो को एडिट कर वायरल कराया गया था। इसका पूरा ऑडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें सिपाही भी गाली देता सुनाई दे रहा है।
इस प्रकरण में अनुशासनहीनता के आरोप में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार का तिलहर व गौरव कुमार का सिंधौली स्थानांतरण किया जा चुका है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें