फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फुटबाल सब जूनियर में सदर की टीम विजेता और तिलहर की उपविजेता

विज्ञापन
रेती ​​​स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में फुटबाल खेलते ​खिलाड
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय व जिला खेल विकास व प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन कबड्डी, फुटबाल समेत कई स्पर्धाएं हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बाजी मारी। फुटबाल की सब जूनियर बालिका वर्ग में सदर विधानसभा की टीम विजेता बनी और तिलहर ने उप विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग में सदर विधानसभा की टीम ने तिलहर को 5-0 से हरा दिया। जूनियर बालक वर्ग में तिलहर ने सदर को 4-3 से हराया। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुए खेलकूद में दूसरे दिन प्रधानाचार्य उज्ज्वल मिश्रा, जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन खान व कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इस मौके पर डॉ. फैयाज अहमद, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बामनिया, पंकज सक्सेना, अजय पाल वर्मा, निशांत चौधरी, शकील अहमद, मुजाहिद अली, इरफान खान, सत्येंद्र सिंह, शुभम सिंह, अनुराग, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

रेती स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में फुटबाल खेलते खिलाड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें