फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में यलो टीम ने जीता कबड्डी का मुकाबला

Thu, 05 Nov 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रेती रोड स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में रिले रेस में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। कबड्डी में यलो हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सीनियर कबड्डी मुकाबले में यलो टीम ने ब्लू टीम को हराकर जीत हासिल की। स्किपिंग प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में ब्लू टीम और बालक वर्ग में ग्रीन टीम विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग की रिले रेस में रेड टीम ने प्रथम और ब्लू टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की रिले रेस में ब्लू टीम विजेता रही। लंबी कूद में आयुष तिवारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आफाक अली खान, मैनेजर संजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या वंदना गुप्ता और उपप्रधानाचार्या ज्योत्स्ना द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें