फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव उमरिया कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी नारायण शुक्ला ने बंडा थाने में बेटी शिवाली का उत्पीड़न करने वाले दामाद समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के बाद दहेज में तीन लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने बेटी को जान से मार देने की नीयत से जहर पिला दिया।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि पुत्री शिवाली की शादी बंडा क्षेत्र के गांव उदयपुर खखरा निवासी जगदीश अवस्थी के पुत्र विकास से करीब छह साल पहले की थी। शादी में दान दहेज भी दिया, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं हुए और दहेज में तीन लाख रुपये समेत कार मांगने लगे। कई बार रिश्तेदारों से पंचायत भी कराई, लेकिन ससुराल वाले पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करते रहे। गत 30 दिसंबर को पुत्री को उसके पति और ससुर समेत सास मिथिलेश, जेठ विनीत और विवेक, जेठानी नीरज और जेठ की पुत्री काजल ने जान से मारने की नीयत से जहर पिला दिया।
लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को बताया कि पुत्री शिवाली ने फोन कर सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि पुत्री बेहोशी की हालत में देख ससुराल वालों से पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगे और जान से मार देने की धमकी दी। सूचना देने पर वहां पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से पुत्री को बंडा सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

वहां से उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां होश में आने पर शिवाली ने मजिस्ट्रेट को अपने बयान भी दर्ज कराए। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें