फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आने वाले समय में सेना में बड़े पैमाने पर होगी भर्ती

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में गोष्ठी में उप​स्थित लोग। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में सेना में रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें सेना में भर्ती के बारे में विस्तार से रोशनी डाली गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय बरेली और 25 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरेली से आए सूबेदार मेजर अनिल कुमार ने कहा कि आने वाले समय में बड़े पैमाने पर सेना भर्ती होगी। अभ्यर्थियों को तैयारी शुरू कर देना चाहिए। अग्निवीर भर्ती के जरिये कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

दाैड़ के अतिरिक्त शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अनुकूलन क्षमता परीक्षण से गुजरना होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थी भारतीय सेना की चुनौतियों के अनुकूल हो सकते हैं या नहीं। इस परीक्षण को पास करने वाले अभ्यर्थियों को चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होगा। कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट आलोक सिंह, हवलदार अजय, हवलदार रवि कुमार, कुलदीप कुमार, रवि, आशु सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें