फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों में बच्चों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर खेली होली

विज्ञापन
लीड कांवेंट स्कूल में होली खेलते बच्चे। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लीड काॅन्वेंट स्कूल में होली पर शिक्षिकाओं और बच्चों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर बधाई दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हाथों को रंगकर, मटकी और फेस पेंटिंग की। बच्चों ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया। शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को अबीर गुलाल लगाया। निदेशक मोहम्मद जमाल और प्रधानाचार्य तराना जमाल ने होली के गीतों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आरना, वंश, वेदिका, वेदांश,अविका, माहिर, दक्ष, उन्नति,अभीक रिशिका आदि मौजूद रह।
विज्ञापन

तिलहर। सेंट मैरी काॅन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली पर बच्चों ने वृंदावन की पारंपरिक फूलों वाली होली खेली। बच्चों ने शिक्षकों को रंग लगाया।
स्कूल प्रबंधक लिजू एंटोनी व प्रधानाचार्य सिस्टर अविला ने होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सद्भाव और एकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय परिवार को और अधिक मजबूती से जोड़ते हैं।

लीड कांवेंट स्कूल में होली खेलते बच्चे। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें