शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में ईद का त्योहार बड़ी ही धूमधाम और हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाई व सेवइयों का आनंद लिया।
पुवायां। ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और ईद की नमाज अदा की। साथ ही कौम की खुशहाली के लिए दुआ भी की गई। विधायक शकुंतला देवी, पालिकाध्यक्ष संजय गुप्ता, विनायक अग्रवाल, गोपाल अग्निहोत्री सहित तमाम नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद का शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईद की नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर सेवईयां भी खिलाईं। पुवायां में ईदगाह के अलावा गांव करनापुर में मेला लगा। बच्चों ने खिलौनों की खरीददारी की।
खुटार। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, मलिका सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यम शुक्ला, रीतेश शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि ने ईदगाह पहुंचे मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी और मिष्ठान खिलाया। नगर पंचायत चेयरमैन गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता, सत्यपाल गुप्ता, रामलड़ैते श्रीवास, अखिलेश मिश्रा, मोहम्मद आबिद, राजेश मिश्रा, अशोक गुप्ता, छैलबिहारी सर्राफ सहित नगर पंचायत के सदस्यों ने ईदगाह जाकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।
मुरादपुर। ईद के त्योहार पर लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। गांव सिहुरा, मोहनपुर, टंडोला आदि में भी ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
रामपुर कलां। गांव के अलावा कैमहरिया, टाह खुर्द कलां, मतलूकपुर आदि में ईदगाह के पास लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीददारी की। लोगों को एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
बंडा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज कस्बे के ईदगाह, नूरी मस्जिद, खानका, मुरादपुर मस्जिद के अलावा गांव विराहिमपुर, सिकंदरपुर, तिंदुआ नगरिया, ररुआ, कमालपुर, पट्टी छज्जूपुर, पटना आदि में ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की की दुआ की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तौलेराम वर्मा, मनोज सिंह, विपिन कुमार दीक्षित, हरिओम शुक्ला, डॉ. संजय अवस्थी ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी।
निगोही। कस्बा एवं ग्रामीण अंचल की जुमा मस्जिद, छोटी मस्जिद, बारहाराना मस्जिद, गौटिआ मस्जिद, गौसनगर ईदगाह, गुलशने रजा के अलावा डेलखेरा, इनायतपुर, पिपरिया उदयभानपुर, ऊन कलां, धुल्लिया, जिंदपुरा, तालगांव, लोहरगवां, कटैया, शहबाजनगर आदि में ईद की नमाज अदा की और मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकवाद दी। विधायक रोशनलाल वर्मा गुलशने रजा ईदगाह लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद विधायक वर्मा तालगांव, लोहरगवां, धुल्लिया, जिंदपुरा ऊन कलां, पिपरिया उदयभानपुर में भी गए और गले मिलकर मुबारकबाद दी।
जलालाबाद। सुबह साढ़े नौ बजे मंडी रोड पर स्थित ईदगाह परिसर में शाही इमाम मौलाना शराफत हुसैन खां नूरी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान ईदगाह स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। ईदगाह स्थल पर लगे मेले में बच्चों ने चाट पकौड़ी के साथ ही वहां लगे झूलों का आनंद लिया। नमाज के बाद वहां मौजूद विधायक नीरज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख पति शकील खां, कांग्रेस के अनिल वर्मा तथा भूपेन्द्र सिंह भन्नू के अलावा सादिक अली खां आदि ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसडीएम भरतलाल सरोज, सीओ आदेश कुमार त्यागी, कोतवाल आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव रौली बौरी, माल्हूपुर, गुनारा, याकूबपुर तथा कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई।
कलान। कस्बे तथा आसपास क्षेत्र के गांवों में ईद धूमधाम से मनाई गई इस दौरान तमाम मस्जिदों में नमाज अदाकर देश तथा कौम की तरक्की के लिये दुआ की गई तथा लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी और मिठाइयां बांटी।
खुदागंज। क्षेत्र की जलालपुर ईदगाह में इमाम मौलाना अंजारुल हक ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद नमाज अदा कराई। इस अवसर पर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर कटरा विधायक राजेश यादव, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, मुतहरबेग, अरुण कुमार सिंह, राजीव कश्यप, मो. मुस्तकीम अंसारी, निजामुद्दीन, राशिद बेग, मुकर्रम हयात खां, एहतशाम आलम आदि ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
सेेहरामऊ दक्षिणी। कस्बा समेत क्षेत्र के गांव जुम्मनपुरवा, बादशाहनगर, बंजारनपुरवा आटा बुजुर्ग, भरगवां, पसगवां, कासिमगंज की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने को पुलिस बल मौजूद रहा।
मिर्जापुर। कस्बे के मोहल्ला कुतुलूपुर में स्थित मस्जिद में लोगों को इमाम मो. जियाउल हक ने नमाज अदा करवाई। यहां ईद की नमाज में गांव मोहम्मदपुर गुलडिय़ा, पहरूआ, बहरिया आदि के मुस्लिम लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। कस्बे में शिक्षक शमशाद हुसेन ने ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा नेता जयपाल सिंह ललुआ, धनपाल गुप्ता, राकेश पांडेय, वीरभान सिंह, संतनपाल सिंह,संजीव गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
तिलहर। ईद का त्योहार बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। मोहल्ला मौजमपुर की बड़ी ईदगाह में शहर इमाम हाजी अजमत उल्ला ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस दौरान शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम, मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां, सैय्यद इफ्तखार अली, सपा नगराध्यक्ष कदीर मंसूरी, पालिका सदस्य सगीर मंसूरी, सपा नेता अरूण यादव, चैनू, चांद अंसारी आदि लोगों ने लोगों से गले मिलकर मुबारक बाद दी। उम्मरपुर ईदगाह में मौलाना जुबेर ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष इमरान खां, पूर्व चेयरमैन अहमद उल्ला खां, अकरम उल्ला खां, आदि लोगों ने गले मिलकर लोगों को मुबारक दी। नगर की बड़ी मस्जिद में हाफिज मतीन ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान शमशुद्दीन मियां दरगाह के सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, मतलूब अली, चंदा खां, सैफ खां आदि ने लोगों ने मुबारक बाद दी। नमाज के दौरान एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ विजयशंकर मिश्रा, तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी, कोतवाल अरूण कुमार सिंह आदि नगर में जायजा लेते रहे।