फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छेड़खानी के विरोध में कांवड़ियों से की मारपीट, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नर्तकी से छेड़खानी के विरोध में कुछ लोगों ने कांवड़ियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद थाने पहुंचे कांवड़ियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने जाम लगा दिया। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर से कांवड़ियों का एक जत्था फर्रुखाबाद के पंचाल घाट से जल लेकर छोटी काशी गोला गया था। सोमवार की रात करीब नौ बजे कांवड़ियों का जत्था गांव लौटा। इस बीच कुछ लोगों ने कांवड़ियों के साथ गई नर्तकी से छेड़खानी कर दी। कांवड़ियों ने विरोध किया तो लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
नाराज हाेकर सभी कांविड़यों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच नाराज कांवड़ियों ने पीलीभीत-बेवर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सीओ सदर प्रयांक जैन ने मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक कोई तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें