जलालाबाद। सरखंडा गांव की सुषमा कश्यप ने देवर, देवरानी और ससुर पर कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर जेवरात और अन्य सामान निकालकर चोरी कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को तहरीर देकर सुषमा ने बताया कि वह गांव के पैतृक मकान के नीचे वाले हिस्से में रहती हैं। चार मार्च को देवर हिमांशु ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गईं। चार दिन पहले लौटने पर उन्हें कमरे में रखी सेफ का ताला टूटा मिला। देखने पर उसमें रखे सोने के कई आभूषण और अन्य सामान नदारद मिले।
पड़ोसियों से पता चला कि देवर हिमांशु ने अपनी पत्नी आरती और पिता विनोद के साथ मिलकर चोरी की। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद