फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुर्री गांव में आंगन में सोता रहा परिवार, घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
रोजा के गुर्री गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
रोजा। गुर्री चौकी क्षेत्र के गुर्री गांव में बुधवार रात चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगा दी। नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार आंगन में सो रहा था।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद गर्मी के चलते अपने परिवार के साथ आंगन में सो गए थे। देर रात चोरों ने उनके मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाई और उनके कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 49 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद अंदर से कमरे की कुंडी लगाकर भाग गए।
बृहस्पतिवार सुबह जब विनोद की आंख खुली तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर गए और जांच की। वहीं, अभी कुछ दिन पूर्व ही थाने के पीछे रेलवे कर्मचारी के आवास से चोरी हो गई थी। बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि विनोद का मकान खेतों के बीच में हैं। नकब लगाकर चोरी की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें