फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बच्चों के साथ धरने पर बैठे इंचार्ज अध्यापक

विज्ञापन
शहर में कंपोजिट स्कूल सरायकाइयां के गेट पर धरने पर बैठे इंचार्ज अध्यापक व बच्चे। स्रोत: जागरूक 
विज्ञापन
भावलखेड़ा/रोजा (शाहजहांपुर)। कंपोजिट विद्यालय सरायकाइयां के इंचार्ज अध्यापक शोभित श्रीवास्तव विद्यालय में व्याप्त विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों के साथ गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर नागेंद्र सिंह भी मौके पर आए और समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंचार्ज अध्यापक शोभित श्रीवास्तव विद्यार्थियों को लेकर विद्यालय के गेट पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि विद्यालय में सफाईकर्मी नहीं आते। इससे गंदगी व्याप्त है। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे बच्चों को पेयजल के लिए जूझना पड़ता है। इसके अलावा स्कूल का पुराना भवन नीलाम कर दिया गया। इसकी तोड़फोड़ की जा रही है।
अब तक ठेकेदार ने आदेश तक रिसीव नहीं कराया है। विद्यालय में स्थानांतरित की गई लर्निंग बाई डूइंग लैब का भी समस्त सामान उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया। विभागीय अधिकारियों से समस्याओं को लेकर पत्राचार किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर सरायकाइयां चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने अध्यापक से वार्ता की। चौकी प्रभारी की सूचना पर बीईओ नगर नागेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। अध्यापक शोभित ने उन्हें डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बीईओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन


अध्यापक ने समस्याएं बताईं हैं। उन कार्याें को कंपोजिट ग्रांट से कराने के लिए कहा गया है। ज्ञापन की शेष समस्याओं को लेकर बिंदुवार जांच कराई जाएगी।
- नागेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें