फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 15 थानों के प्रभारी बदले, गैर जनपद तबादला होने पर चार लाइन भेजे गए

Wed, 02 Oct 2024 03:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबे समय से तैनात रहने वाले थाना प्रभारियों का सोमवार देर रात एसपी राजेश एस. ने तबादला कर दिया। 15 थानों के इंचार्ज बदले गए हैं। इसमें चार का तबादला गैर जनपद होने के चलते उन्हें लाइन भेजा गया है। अधिक शिकायतें और बड़े मामलों में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर भी हटाए गए हैं।
विज्ञापन


चार्ज संभालने के बाद एसपी राजेश एस. ने अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों से नई कार्यशैली के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन परखने के बाद रविवार की रात एसपी ने पहली तबादला सूची जारी कर दी। सिंधौली के गांव में धार्मिक स्थल में बवाल के बाद पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। उस समय कार्रवाई नहीं करते हुए एसपी ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता को हटाकर आरसी मिशन थाने में तैनाती दी है।

उनकी जगह पर आरसी मिशन से इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश शुक्ला को भेजा गया है। जमीन विवाद में लापरवाही बरतने पर हत्याकांड होने समेत कई गंभीर शिकायतें मिलने पर बंडा इंस्पेक्टर राकेश मौर्या को परौर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। परौर में बेहतर कार्य करने पर महिला उप निरीक्षक सोनी शुक्ला को बंडा भेजा गया है। तिलहर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को गैर जनपद तबादला होने पर लाइन में तैनाती दी गई।
विज्ञापन


उनकी जगह पर पुलिस लाइन से ओमशंकर शुक्ला को भेजा गया है। कटरा के इंस्पेक्टर गौरव त्यागी को जैतीपुर और पुलिस लाइन से विश्वजीत प्रताप सिंह को मदनापुर का चार्ज दिया गया। मदनापुर में तैनात रहे अमित चौहान को गैर जनपद तबादला होने पर लाइन भेजा है। जैतीपुर के प्रभारी अवधेश सिंह को थाना सेहरामऊ दक्षिणी, गढि़यारंगीन से राजेंद्र बहादुर को खुटार का चार्ज दिया है। सेहरामऊ दक्षिणी प्रभारी रोहित सिंह व खुटार के थाना प्रभारी संजय कुमार का तबादला गैरजनपद होने पर लाइन भेजा है। एसपी के पीआरओ रहे रजनीश शुक्ला को गढि़यारंगीन थाने का प्रभार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें