फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: त्योहारों में रात 12 बजे बंद होंगी दुकानें

Wed, 02 Oct 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात में दुकानों को बंद करने की समय सीमा एक घंटे बढ़ा दी गई। अब रात में 11 बजे के स्थान पर 12 बजे दुकान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने त्योहारों को देखते हुए निर्णय लिया है।
विज्ञापन




आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने रात में 11 बजे शहर की दुकानों काे बंद कराना शुरू कर दिया था। रात में टहलते मिलने वालों से पुलिस पूछताछ करती थी। प्रमुख चौराहों व सड़कों की दुकानें बंद कराए जाने से व्यापारियों में नाराजगी थी। त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने एक घंटा समय सीमा बढ़ा दी है। रात 12 बजे तक व्यापारी दुकान बंद करेंगे। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि पुलिस रात में गश्त करती है। दुकानें बंद नहीं कराती है। त्योहारों को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें