फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में रावण वध के साथ रामलीला संपन्न

Wed, 18 Nov 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार को रावण और अहिरावण वध की लीला के साथ मेले का समापन हो गया। भगवान श्रीराम का मेला कमेटी के सदस्यों ने राज्याभिषेक किया।
विज्ञापन

वृंदावन के प्रेमसागर रासलीला मंडल के कलाकारों ने बुधवार को मेले में अहिरावण और रावण वध की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। राम की ओर से छोड़े गए बाणों से रावण के जितने सिर कटते थे, उतने ही नए निकल आते थे। विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है और जब तक अमृत नहीं सूख जाता रावण को मारना असंभव है। इस पर श्रीराम ने रावण की नाभि का अमृत सुखाकर उसका वध कर दिया। रावण की मृत्यु से पूर्व राम ने लक्ष्मण को रावण से सीख लेने के लिए भेजा। रावण ने लक्ष्मण से कहा कि शुभ कार्य को जितनी जल्दी हो सके कर लेना चाहिए और अशुभ कार्य को टालना चाहिए। लीला के मंचन के बाद मेले में खड़े रावण और कुंभकरण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। मेले के आयोजन में कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें