फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह के अतिरिक्त शुल्क का करें समायोजन

Wed, 15 Jul 2015 08:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने माध्यमिक कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, महाविद्यालय और उच्च शिक्षा के अन्य इंस्टीट्यूट के प्राचार्यों की बैठक लेकर उन्हें छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवार्ड, छात्र पंजीकरण, पौधारोपण, रिक्त पदों के अधियाचन आदि से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने अप्रैल, मई और जून की वसूली गई अतिरिक्त फीस का समायोजन करने के भी निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए।
विज्ञापन

जीआईसी में हुई बैठक में डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने कहा कि कक्षा आठ तक विकलांग बच्चों की सूची, इंसेटिव टु गर्ल्स योजना के तहत कक्षा आठ पास एससी, एसटी अथवा कस्तूरबा गांधी से उत्तीर्ण छात्राओं की सूची, 20 जुलाई तक प्रवेश किए गए समस्त विद्यार्थियों की सूची कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फीडिंग कराने, विज्ञान प्रदर्शनी में बढ़चढ़ कर छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने, 16 से 27 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाने, पौधारोपण करने, पाठ्य पुस्तकों और एमडीएम का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
पांडेय ने प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि पठन-पाठन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शैक्षिक पंचांग का पालन किया जाए। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए पदों के अधियाचन प्रपत्र भी समय से जमा कराने को कहा। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि अप्रैल, मई और जून 2015 का जिन कॉलेजों में अतिरिक्त शुल्क जमा किया गया है, वह समायोजित किया जाए। इससे पूर्व विभागीय प्रतिनिधियों ने छात्रवृत्ति की आनलाइन पंजीकरण आदि की जानकारी देकर प्रधानाचार्यों की शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य और प्राचार्य मौजूद रहे। मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य टीआर वर्मा ने आभार जताया। व्यवस्था में ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह, प्रेमशंकर सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें