फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रंजिश में 12 लोगों ने महिला व जेठ-जेठानी को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। हैंडपंप पर नहाने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में गांव कुंवरपुर जप्ती में 12 लोगों ने शोभित के घर में घुसकर उनकी पत्नी बीनू को कांता मारकर गंभीर घायल कर दिया। महिला के जेठ, जेठानी और बच्चों को भी पीटा गया।
विज्ञापन

बीनू ने पुलिस को बताया कि गांव के 12 लोग शनिवार को उनके घर में घुस आए। आरोपियों के पास लाठी, डंडे, धारदार हथियार और अवैध असलहे थे। आरोपियों ने आते ही उनको लाठी से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जेठ, जेठानी और उनके बच्चे आए तो आरोपियों ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया। जेठ को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया, लेकिन फायर मिस हो जाने से जेठ की जान बच गई।
आरोपियों ने उनके हाथ पर कांता मारकर घायल कर दिया और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोपी शुक्रवार को उनके घर में घुसे थे। शुक्रवार और शनिवार के कुछ वीडियो उनके मोबाइल में हैं। आरोपियों ने उनके जेठ का मोबाइल भी छीन लिया। अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हैंडपंप पर नहाने के विवाद में मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें