गन्ना शोध परिषद के सभागार में विचार गोष्ठी के दौरान बीएलओ को सम्मानित करते वित्त मंत्री सुरेश ख
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। अपने इस अधिकार का प्रयोग जरूर करें।
वह गन्ना शोध परिषद के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भोर फाउंडेशन की ओर से आयोजित विचार संगोष्ठी व जन संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस मौके पर आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदेमातरम की प्रस्तुति दी। अनुकृति नाट्य मंच के निर्देशक संजीव के निर्देशन में एसआईआर प्रक्रिया पर लघु नाटक भी प्रस्तुत की गई।
एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने भी विचार रखे। एसआईआर प्रक्रिया में बेहतर कार्य करने वाले 12 बीएलओ को सम्मानित किया गया। इससे पहले फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, सचिव अजीत सिंह, सदस्य दिनेश व श्वेता सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, अशोक अग्रवाल, विमला बहन आदि मौजूद रहीं। आभार अल्पना श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।