शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी जिला बदर अपराधी इमरान डेविड को पुवायां रोड पर मछली मार्केट के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सदर थाने से हिस्ट्रीशीटर इमरान को मार्च में छह माह के लिए जिला बदर किया था।
थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला अलीजई निवासी जिलाबदर अपराधी सुहेल बॉर्डर, कामरान व इमरान को चुनाव को देखते हुए छह महीने के लिए और जिला बदर किया गया। सुहेल पर कांट क्षेत्र में देखे जाने के बाद करीब एक माह पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। उसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिलने पर कार्रवाई की गई थी। संवाद