फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 28 जुलाई को होगी इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट व इंटरमीडियट की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा 28 जुलाई को इस्लामिया इंटर कॉलेज में होगी। डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह साढ़े आठ से 11:45 बजे तक होगी। जबकि इंटरमीडियट की कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा में हाईस्कूल के 446 और इंटरमीडियट के 255 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बताया कि केंद्र पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। केंद्र के प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल, स्मार्ट वॉच या अन्य किसी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। सीसी कैमरे की निगरानी पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

-
प्रयोगात्मक परीक्षा 16 व 17 को होगी
शाहजहांपुर। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा/ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा व इंटरमीडियट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 16 व 17 जुलाई को इस्लामिया इंटर कॉलेज में होगी। डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे। क्षेत्रीय कार्यालय से प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें