फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का किया गया टीकाकरण

विज्ञापन
टीका लगवाने के बाद खुशियां मनाती आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। उन्हें कोरोना संक्रमण से प्रतिरक्षित किया गया। आर्य महिला इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल, पं. शिवाधार कन्या इंटर कॉलेज रोजा, जनता शिक्षण संस्थान उमा विद्यालय वसुलिया में सोमवार को सुबह 10 बजे से टीकाकरण की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसमें स्कूलों के 15 से 18 साल तक के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया। आर्य महिला इंटर कॉलेज में 200 छात्राओं को टीका लगाया गया। अन्य विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज, पुराना जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहली तथा दूसरी डोज लगाकर लोगों का टीकाकरण किया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि 15 से ऊपर सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें