फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब की डीएम से शिकायत होने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. इरफान खां के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शनिवार को दोनों संस्थानों की जांच की। इस दौरान वहां के संचालकों के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी के अनुसार जांच के दौरान जमुनिया मोड़ स्थित इंडियन पैथोलॉजी लैब और नवादा गांव के पास एक क्लीनिक के अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान दोनों संस्थानों के संचालक मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसलिए दोनों संस्थानों को तत्काल सील कर दिया गया। इसके साथ ही संचालकों को तीन दिन के अंंदर वैध अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित अवधि में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने की दशा में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें