भावलखेड़ा। नेशनल हाईवे पर आरसी मिशन क्षेत्र के हरदोई बाइपास चौराहे से करीब 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे अवैध रूप से एक धर्मस्थल का निर्माण होता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मामला जब एलआईयू के संज्ञान में आया तो आननफानन हरकत में आई पुलिस ने जेसीबी से निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
मामले के कई वीडियो चर्चा में हैं, जिसमें रात में पुलिस जेसीबी से निर्माण हटवा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मामले की जानकारी से ही इन्कार कर रहे हैं। उनके मुताबिक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संवाद