फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पश्चिमी गढ़ी तालाब पर अवैध कब्जे, बनाए जा रहे घर

Tue, 23 Jan 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। कस्बे के पश्चिमी गढ़ी तालाब की जमीन को पाटकर लोग घर बना रहे हैं। अब भी निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों ने एसडीएम से तालाब की पैमाइश कर अवैध कब्जा कर किए जा रहे निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी के लोगों ने एसडीएम से की गई शिकायत में बताया है कि पूर्व में पश्चिमी गढ़ी थी। गढ़ी के सामने तालाब भी है। गढ़ी अब नहीं है। तालाब को क्षेत्रफल 0.214 हेक्टेयर है। लोगाें ने तालाब की जमीन कब्जा कर मकान बना लिए हैं। अभी भी कुछ लोग तालाब की भूमि पर मकान बनवा रहे हैं। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगा रहे हैं।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पर शिकायत भी की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण निर्माण कार्य अभी भी जारी है। निर्माण हो जाने के बाद इसे हटाया नहीं जाता है। पूर्व में भी जिनके मकान बन चुके हैं, उन पर कार्रवाई नहीं की गई है। भाकियू नेता रामसुमिरन, बबलू, लालसिंह आदि ने तालाब की पैमाइश कर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। एसडीएम संजय पांडे ने कहा मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें