फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ दी शहर की सूरत ... नहीं हो पाया ठेका

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद अहमद उल्ला शाह पॉर्क के पास लगा होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम अब तक होर्डिंग लगाने का ठेका नहीं कर पाया है। उसके बावजूद शहर के मुख्य चौराहे होर्डिंग से पटे हुए हैं। इससे शहर की सूरत बिगड़ रही है, साथ ही नगर निगम की आय पर भी ग्रहण लगा है।
विज्ञापन

शहर में मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन नहीं हो पा रहा। सरकार की मंशा है कि होर्डिंग के जरिये नगर निगम अपनी आय बढ़ाए। यहां अब तक हाेर्डिंग का ठेका नहीं हुआ है। अफसरों के अनुसार, वर्ष 2023 में एक फर्म को साढ़े सात लाख रुपये में ठेका दिया गया था, जो मार्च 2024 में खत्म हो गया।
इसके बाद से चार बार टेंडर प्रक्रिया हुई, लेकिन निविदा नहीं आने से दोबारा टेंडर नहीं हो पाया। इसके चलते लोग अवैध रूप से मुख्य शहर में होर्डिंग लगा रहे हैं। रोडवेज बस अड्डा, खिरनीबाग चौराहा, अंटा चौराहा, लाल इमली चौराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा, सदर समेत तमाम स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे देखे जा सकते हैं। ठेका नहीं होने से राजस्व को हानि हो रही है, साथ ही हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


मुख्य चौराहों पर भी लगे अवैध रूप से होर्डिंग
शहर का मुख्य चौराहा खिरनीबाग चारों तरफ अवैध होर्डिंग से पटा हुआ है। यहां से दिनभर नगर निगम के अधिकारी निकलते हैं, इसके बाद भी उनका ध्यान इस ओर नहीं जाता। मुख्य चौराहों से 50 मीटर दूर होर्डिंग लगाए जाने के निर्देश है। इसका कहीं पालन नहीं हो रहा।

बिजली के खंभों पर भी लगी प्रचार सामग्री
बिजली के खंभों पर भी होर्डिंग और प्रचार सामग्री लगाई गई है। इनकी वजह से हादसा होने का खतरा बना रहता है। हवा चलने पर कई बार होर्डिंग गिर भी जाते हैं।

निगम की आय हो रही प्रभावित
होर्डिंग और प्रचार सामग्री की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने से नगर निगम की आय प्रभावित हो रही है। एक वर्ष में कम से कम सात से आठ लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है।

होर्डिंग और प्रचार सामग्री के लिए फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा। अवैध रूप से लगे होर्डिंग को अभियान चलाकर समय-समय पर हटाया जाता है।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर में शहीद अहमद उल्ला शाह पॉर्क के पास लगा होर्डिंग। संवाद

शाहजहांपुर में शहीद अहमद उल्ला शाह पॉर्क के पास लगा होर्डिंग। संवाद

शाहजहांपुर में शहीद अहमद उल्ला शाह पॉर्क के पास लगा होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें