फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इग्नू ने 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए वर्तमान विद्यार्थियों के अगले सेमेस्टर/वर्ष में प्रवेश के लिए पुनः पंजीकरण (रि-रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों में पंजीकृत विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक स्तर के वर्तमान विद्यार्थियों की शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के लिए अगले सेमेस्टर/वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है।
विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने से पहले ही पुनः पंजीकरण करा लें, ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रह सके। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रभात शुक्ल ने बताया कि पुनः पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी और मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें