फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पानी भरा तो भावलखेड़ा में शिफ्ट होंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम अजीजगंज में नदी के पास कॉलोनी में पानी आ गया है। बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से वार्ता की। मेडिकल कॉलेज में पानी भरने की स्थिति में मरीजों को भावलखेड़ा अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना बनाई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। संवाद
विज्ञापन


अवकाश पर रोक
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि जिले में लगभग सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास है। ऐसी स्थिति में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों चाहे वे नियमित, संविदा या आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हों, के अवकाश पर 14 सितंबर तक रोक रहेगी। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल को नहीं छोड़ेगा, वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें