फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिलास्तर पर हों टूर्नामेंट तो आगे बढ़ें बेटियां

विज्ञापन
संध्या सिंहश्र स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला प्रीमियर लीग के आयोजन की शुरुआत होने से जिले की महिला खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है। इसके बावजूद जिलास्तर पर महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कोई टूर्नामेंट भी आयोजित नहीं किया जाता। इससे महिला खिलाड़ियों को मौके नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन जल्द ही टूर्नामेंट कराने का प्लान बना रहा है।
विज्ञापन

जिले में पुरुषों की कई टीमें व क्लब बने हुए हैं। उनके मैच भी होते रहते हैं, लेकिन क्रिकेट में महिलाओं का उत्थान नहीं हो पा रहा है। जिलास्तर पर मात्र 25 से 30 लड़कियां खेल रहीं हैं। उनकी जिलास्तरीय टीम बनी है, लेकिन उनके बीच मैच नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उनकी प्रतिभा नहीं निखर पा रही है।
महिला खिलाड़ियों के सीनियर स्तर का रणजी मैच होते हैं। बेहतर तैयारी नहीं होने के कारण वहां तक लड़कियां नहीं पहुंच पातीं। जिम्मेदारों का तर्क है कि पर्याप्त खिलाड़ी नहीं होने के कारण टूर्नामेंट कराना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-
तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर टूर्नामेंट कराएं जाएं तो तैयारी का अनुमान लग सके। जिला स्तर पर बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।
- संध्या सिंह

क्रिकेट में ही कॅरिअर बनाना है। इसके लिए काफी प्रयास और अभ्यास करते हैं। पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में खेल में काफी सुधार हुआ है। जरूरी है कि जिलास्तर पर मार्गदर्शन का भी इंतजाम किया जाए।
- वसुंधरा, महिला खिलाड़ी।

20 खिलाड़ियों का हुआ था चयन
वर्ष 2022 में हुए महिला वर्ल्ड कप के बाद कॉलेजों की करीब सौ लड़कियाें ने खेलने की इच्छा जताई थी। तब शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने रिलायंस थर्मल पॉवर में कैंप लगाया था। वहां 50 खिलाड़ी शामिल हुईं थीं। पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी प्रियंका शैली ने 20 खिलाड़ियों का चयन किया था। इसके बाद अलग-अलग ट्रॉयल में लड़कियां शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट कराएंगे। नई खिलाड़ियों के खेलने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इससे महिला क्रिकेटरों को ज्यादा मौके मिल सकेंगे।
- मनोज यादव, कोऑर्डिनेटर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन

संध्या सिंहश्र स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें