फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसपी से मिले बेरोजगार

Mon, 08 Jun 2015 11:15 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए बेरोजगार थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर सोमवार को एसपी से मिले। एसपी ने मामले में रिपोर्ट लिखने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी खलीक अहमद, उनके भाई रिजवान और  अफजाल, मोहल्ला हाथीथान के निहालउद्दीन, मोहल्ला चौक आला खां के सरफद्दीन और गांव चिनौर के इकबाल ने रेलवे भर्ती बोर्ड दिल्ली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। सभी ने जनवरी 2013 में परीक्षा दी। सीतापुर में कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर सभी से 50-50 हजार रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में चार दिन पहले पीड़ितों ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने सदर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी को मामले में मुकदमा लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें