फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से नहीं आ रही पत्नी तो खुटार में टॉवर पर चढ़ा गोला का युवक

सार

इससे परेशान होकर वह सोमवार सुबह पांच बजे खुटार पहुंचा और सरकारी जूनियर हाईस्कूल के पास लगे एक टावर पर चढ़ गया। इसके बाद नगर के ही एक युवक को टावर पर चढ़ाकर बात की गई और उसके नाम-पते की जानकारी लेकर गोला पुलिस से संपर्क किया गया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही है इसीलिए वह टावर पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटार (शाहजहांपुर)। मायके से पत्नी के न आने पर लखीमपुर खीरी के थाना गोला के गांव दौलतगंज निवासी 35 वर्षीय देशराज खुटार में टावर पर चढ़ गया। सात घंटे बाद उसकी मां मौके पर पहुंची तो वह उनके समझाने पर नीचे आया। पुलिस ने उसे मां के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

देशराज ने बताया कि उसकी शादी थाना नीमगांव के ग्राम पैला निवासी लाड़ली देवी से हुई है। तीन वर्ष से पत्नी मायके में रहती है। कई बार उसने घर लाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आई। इससे परेशान होकर वह सोमवार सुबह पांच बजे खुटार पहुंचा और सरकारी जूनियर हाईस्कूल के पास लगे एक टावर पर चढ़ गया। काफी देर बाद आसपास के लोगों ने उसे देखा और जानकारी पुलिस को दी। सुबह आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने देशराज को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह टावर से नहीं उतरा। इसके बाद नगर के ही एक युवक को टावर पर चढ़ाकर बात की गई और उसके नाम-पते की जानकारी लेकर गोला पुलिस से संपर्क किया गया। दोपहर में गोला थाने की पुलिस उसकी मां श्यामवती और ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार को लेकर मौके पर पहुंची। मां के समझाने पर देशराज टावर से नीचे उतर आया और पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसे समझाकर मां और प्रधान के साथ घर भेज दिया गया। इस मौके पर फायरब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही।
चार बार पहले भी टावर पर चढ़ चुका है देशराज
देशराज ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। चार बार पहले भी वह गोला में टावर पर चढ़कर पत्नी को बुलाने की मांग कर चुका है। पांचवीं बार उसने खुटार में टावर पर चढ़कर अपनी मांग पूरी कराने का प्रयास किया लेकिन यहां भी उसकी मांग पूरी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मायके से नहीं आ रही है इसीलिए वह टावर पर चढ़ गया था। उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें