फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

सार

विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में रामबाग गौशाला के पीछे 125 मीटर इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण डूडा की ओर से कराया जा रहा है।निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की शिकायत पर फिलहाल काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावलखेड़ा। विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में रामबाग गौशाला के पीछे 125 मीटर इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण डूडा की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की शिकायत पर फिलहाल काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माया देवी और भाजपा नेता रूपराम वर्मा ने नगर आयुक्त और परियोजना अधिकारी डूडा से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार पुरानी ईंटों का प्रयोग कर रहा है। पुरानी नाली को तोड़कर नई नाली भी नहीं बनाई गई है। उन्होंने सोमवार को नगर आयुक्त संतोष शर्मा को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर नगर निगम में तैनात जेई ने मौके कर जांच की तो रोड डूडा की ओर से बनाए जाने की पुष्टि हुई। मौके पर पहुंची डूडा कार्यालय की टीम ने तत्काल काम रुकवा दिया। परियोजना अधिकारी डूडा अतुल पाठक ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके अलावा यह भी जांच कराई जा रही है कि यह क्षेत्र डूडा की सीमा के अंतर्गत है या नहीं। फिलहाल काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें