पुवायां। ई रिक्शा चोरी के एक मामले में पुलिस ने तेरह दिन बाद तब रिपोर्ट दर्ज की जबकि चोर और माल खरीदने वाला कबाड़ी पकड़ लिए गए। अब पुलिस गिरफ्तारी के तौर पर गुडवर्क दिखाने की तैयारी में है।
गांव बड़ागांव निवासी सुरेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त की रात उन्होंने अपना ई रिक्शा तुलाराम बाबा स्थान के पास चार्जिंग पर लगा रखा था। ई-रिक्शा में सीट के नीचे तमाम कागजात भी रखे थे। रात में चोरों ने ई-रिक्शा चोरी कर लिया। ई-रिक्शा गांव बिलंदपुर के एक कबाड़ी ने खरीदा था। सूत्रों ने बताया कि ई-रिक्शा की पहचान कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर लिया और कबाड़ी को भी पकड़ लिया। कबाड़ी से पूछताछ के बाद चोर को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद 26 अगस्त को सुरेशचंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस गुडवर्क दिखाने की तैयारी में है। पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।