फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके से न आई तो फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव इकनौरा निवासी राहुल (24) ने शनिवार शाम ससुराल से लौटकर आने के बाद आम के बाग में फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके साथ अभद्रता की, जिससे आहत होकर यह कदम उठा लिया। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राहुल दिल्ली की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। दिवाली पर छह दिन पहले घर आया था। पांच महीने से उसकी पत्नी मायके निगोही थाना क्षेत्र के गांव पलिया में रह रही है। वह उसे विदा कराने शुक्रवार को ससुराल गया था। बताते हैं कि पत्नी ने आने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि ससुरालवालों ने राहुल के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। शनिवार दोपहर 12 बजे राहुल ससुराल से घर लौटा। वह काफी गुमसुम था। शाम ढले गांव से तीन सौ मीटर दूर स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटककर उसने जान दे दी। बाग में खेल रहे बच्चों ने राहुल का शव लटका देखा तो गांव में सूचना दी। कुछ देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने राहुल के ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दिवाली पर बेटे की मौत से टूटे रामकिशोर
मजदूरी करने वाले रामकिशोर अपने बड़े बेटे राहुल की मौत से टूट गए। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर का भाई धीरज व छोटा बेटा संदीप, मां विमला त्योहार पर बेटे की मौत होने पर रो पड़े। रामकिशोर ने बताया कि राहुल की शादी मई 2018 में हुई थी। उसका तीन साल का बेटा छोटू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें