फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को मिली मछली तो किसी को लहसुन

Sat, 03 Oct 2015 10:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शनिवार को काफी गहमा-गहमी रही। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक जिला पंचायत सदस्य के चुनाव कार्यक्रम के द्वितीय चरण के लिए नामांकन हुए, वहीं चार बजे के बाद यहीं पहले चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चुनाव सिंबल लेने के लिए करीब तीन बजे से ही प्रत्याशियों के समर्थक कलक्ट्रेट में जमने लगे थे। जैसे ही नामांकन का समय पूरा हुआ, वैसे ही चुनाव चिन्ह आवंटित करने का कार्यक्रम आरंभ कर दिया गया। प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग ने 53 प्रकार के चिन्ह तय किए थे।
विज्ञापन

किसी के हिस्से में आरी आई तो किसी को कप-प्लेट, कुल्हाड़ी, ताला-चाबी, रोड रोलर, थरमस आया। नाव, क्रेन, कलम-दवात, छाता, मछली, सीटी, बल्ला, मोबाइल फोन, सूटकेस, लट्टू भी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह बने। लोगों को हंसी तो तब आई जब कुछ प्रत्याशियों को लहसुन, कटहल, ढोलक, लाउड स्पीकर सीमेंट की बोरी, पिस्टल चुनाव चिन्ह के रूप में दिया गया। इस तरह के चुनाव चिन्ह देखकर समर्थकों ने चुहलबाजी करते हुए कटाक्ष भी किया कि अब देखने को मिलेगा तमंचे पे डिस्को। कोई बोला: लहसुन डालकर कटहल और मछली खाई जाएगी। फिलहाल, पहले चरण की तैयारियां इस तरह अंतिम चरण की ओर दिखाई दीं।


अनार और कड़ाही पर लडे़ंगे चुनाव
पुवायां। पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली ब्लाक में प्रथम चरण के चुनाव में उतरे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। प्रत्याशियों को अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा की चकिया, ईंट, कड़ाही, गिलास, कुंआ, केले का पेड़ सहित अन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
विज्ञापन

चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों की भीड़ रही। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं को चुनाव चिन्ह की जानकारी देने के लिए अपने क्षेत्र में निकल गए। भारी भीड़ के चलते केवल प्रत्याशी को ही आरओ टेबिल तक प्रवेश दिया गया। प्रत्याशी के साथ आए समर्थकों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें