फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित है मां दुर्गा की मूर्ति, नवरात्र में दर्शन को उमड़ते हैं भक्त

Fri, 04 Oct 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित है। इसके बारे में कहा जाता है कि 192 वर्ष से पहले यह मूर्ति स्थापित की गई थी। नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। 
विज्ञापन
मां दुर्गा की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में शारदीय नवरात्र पर देवी मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन यहां एक प्राचीन शिव मंदिर भी है जहां नवरात्र में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। दरअसल इस मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित है। जिसकी दूरदराज तक मान्यता है। बताया जाता है कि संतान की प्राप्ति के लिए मां के दरबार में हाजिरी लगाने से मनोकामना जरूर पूरी होती है।  

विज्ञापन


यह लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर है। पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र बताते हैं कि शिव मंदिर की स्थापना सन 1832 में हुई थी, उसी समय से मां दुर्गा की मूर्ति भी स्थापित है। जिसकी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु यहां आते हैं। 

Navratri 2024: इस मंदिर में स्थापित हैं देवी मां के नौ स्वरूप, यहां की पुजारी हैं महिला
विज्ञापन


पुजारी ने बताया मंदिर की जमीन पर ही इस रेलवे स्टेशन और कॉलोनी बनाई गई थी। जिसको रेलवे के अधिकारियों ने मंदिर के तत्कालीन पुजारी से मांगा था। मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक हजारों लोगों की मनोकामना देवी मां के आशीर्वाद से पूरी हुई है। फिर चाहे वो संतान प्राप्ति की कामना हो या फिर नौकरी लगने को लेकर मांगी गई मनोकामना। 

Trending Videos
विज्ञापन

नवरात्रों में मंदिर पर नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना होती है। रोजाना सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु मंदिर पर आकर देवी मां के दर्शन करते  हैं। शाम पांच से सात बजे तक भजन कीर्तन का दौर चलता है। नवमी पर कन्या पूजन होगा।

वर्षों से आ रहे मंदिर 
श्रद्धालु निधि राठौर ने बताया कि शादी के बाद से इस मंदिर पर आना शुरू हुआ। करीब 18 वर्षों से मंदिर पर आकर देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मां की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु श्वेता सिंह ने बताया कि 19 वर्षों से इस मंदिर में आ रहे हैं। माता रानी का आशीर्वाद ही है कि परिवार में सुख समृद्धि बनी है है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें