फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारियों का बंद रहा सफल

Wed, 14 Oct 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को भारत व्यापी बंदी के समर्थन में दवा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। सभी दवा व्यापारी अलका गेस्ट हाउस के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मेडिकल स्टोर बंद रहने से दवाइयों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

एसोसिशएन के पदाधिकारी और दवा व्यापारी सुबह से ही खिरनीबाग अलका गेस्ट हाउस में इकट्ठे होने लगे थे। उन्होंने ऑनलाइन दवा ब्रिकी और फार्मासिस्टों की अनिवार्यता के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को सौंपा। एसोसिएशन चेयरमैन नरेश गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन दवा की बिक्री से व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। इससे युवाओं में नशाखोरी की प्रवृत्ति बढ़ेगी। फार्मासिस्ट की अनिवार्यता से दवा व्यापारियों ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण किए जाने में परेशानी होगी। को-चेयरमैन गोविंद मोहन वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मेडिकल स्टोर स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। संतोष वर्मा ने बंदी की सफलता के लिए सभी दवा व्यापारियों का आभार प्रकट किया। ज्ञापन देने वालों में इंद्रजीत नरूला, रमेश चंद्र शुक्ला, अशोक सक्सेना, मोहम्मद कलीम,  हरिओम अग्रवाल, शैलेंद्र सक्सेना, मनीष धवन, पुष्कल मोहन, प्रेम सेठी, प्रदीप जेटली, उवैस खां, खालिद खां, आफाक अली, कुलदीप यादव, नीरज सिक्का आदि मौजूद रहे।
सिंधौली। आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट ड्रगिस्ट के आह्वान पर बुधवार को कस्बे में दवा की दुकानें बंद रहीं। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को दवाई के लिए परेशान होना पड़ा। सुरेंद्र मेडिकल स्टोर पर दवा कारोबारियों की बैठक हुई। इस दौरान सुरेंद्र पाल ने कहा कि सरकार गलत तरीके से दवा व्यापारियों के खिलाफ शिकंजा कसना चाहती है। ऑनलाइन फार्मेसी पद्धति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में आनंद दीक्षित, ब्रजेश गुप्ता, कौशल मिश्रा, राजेश गुप्ता, जानमोहम्मद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

 
तिलहर में दवा दुकानें बंदी का मिलाजुला असर
तिलहर। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर कस्बे के अनेक मेडिकल स्टोर बंद रहे। जबकि कई स्थानों पर दवा कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलने के साथ बंद का बहिष्कार किया।
कारोबारियों की ओर से केंद्र सरकार द्वारा लागू दवा नीति के विरोध में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया गया था। कस्बे में इस व्यवसाय से जुड़े अमान उल्ला अंसारी, श्याम रस्तोगी, हाजी खलीक अहमद, संजय सक्सेना, आसिफ खां, विशाल गुप्ता, मो. सादिक, राज मेडिकल, प्रभात सहाय सक्सेना, पवन सहाय आदि ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की।  
दुकानें रहीं बंद, दवा पाने को भटके मरीज
मिर्जापुर। अखिल भारतीय केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को यहां सभी दवा दुकानें बंद रहीं। दुकानें बंद रहने से रोगियों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी हुई। रोगी और तीमारदार डाक्टरों के पर्चे थामे इधर-उधर दवा के लिए भटकते रहे।
कस्बे के दवा व्यापारी सर्वेश चंद्र दुबे, लालाराम गुप्ता, संजीव चौधरी, देवेंद्र सिंह, विपिन गुप्ता, नत्थूलाल, काशीराम आदि ने रोगियों को हुई परेशानी पर खेद व्यक्त किया। उनका कहना है कि सरकार दवा कारोबारियों की रोजी रोटी पर संकट पैदा कर रही है। मजबूरन सरकार के विरोध में दवा कारोबारियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर कस्बे के मेडिकल बुधवार को बंद रहे। इस दौरान मरीज और तीमारदार दवा खरीदने को भटकते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें