मिर्जापुर के ढाई घाट पर आग की चपेट में आईं झोपड़ियां। स्रोत : जागरूक पाठक
मिर्जापुर। गंगा किनारे ढाई घाट पर में रह रहे लोगों की झोंपड़ियां मंगलवार को आग की भेंट चढ़ गईं। सारा सामान जल जाने से पीड़ित परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
ढाई घाट गंगा किनारे बने बांध के पास कई कटान पीड़ित परिवार झोंपड़ी डालकर रहते हैं। ये लोग रोजाना मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। शेर आलम, बिद्दू खान व इरशाद के परिवार की करीब आधा दर्जन झोंपड़ियां पड़ी हुईं थीं। मंगलवार शाम अचानक शेर आलम की झोंपड़ी में आग लग गई। इसके बाद आसपास की कई झोंपड़ियां चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक खाने-पीने का सामान, बिस्तर, कपड़े, पशुओं का चारा सभी कुछ नष्ट हो गया। बर्बादी देखकर बच्चे और महिलाएं रोने लगे। संवाद