फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पत्नी की हत्या कर शव पर चादर डालकर भागा पति, ट्यूशन से घर लौटी बेटी तो मंजर देख रह गई सन्न

Mon, 10 Feb 2025 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर से ढक कर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला ककरा निवासी साजिदा (30 वर्ष) की उसके पति अफरोज ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृत पत्नी के ऊपर चादर डालकर मौके से भाग गया। बेटी के घर आने पर घटना की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन

सोमवार को साजिदा की बेटी सना पड़ोस में पढ़ने के लिए गई थी। उसके जाने के बाद अफरोज ने घटना को अंजाम दिया। करीब 11 बजे बेटी सना लौटी तो उसे घर खाली मिला। मां साजिदा को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने चादर हटाकर देखा तो शव पड़ा मिला। 

आशंका जताई जा रही है कि सिर पर डंडा मारकर हत्या की गई है। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, अफरोज पत्नी पर शक करने के साथ ही शराब पीने का आदी था। वारदात के बाद अपनी दो बेटी और एक बेटे को लेकर मौके से भाग गया। सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें