फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति हिरासत में, पत्नी ने दी जान... हंगामा-जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चोरी के आरोप में पति को पुलिस हिरासत में लेने से आहत पत्नी अनीता श्रीवास्तव (40) ने फंदे से लटककर जान दे दी। अनीता पर एक डॉक्टर के घर से दो लाख रुपये की चोरी का आरोप था। इसी मामले में पूूछताछ के लिए पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया था। इधर, पोस्टमार्टम के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए पुवायां रोड स्थित डॉक्टर के अस्पताल के सामने शव रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे बड़े बेटे अंकित ने मां अनीता का शव आंगन में पेड़ पर पड़े फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची सदर बाजार थाने की पुलिस को बड़ी बहन मीरा ने बताया कि अनीता दस साल से डॉक्टर के घर खाना बना रही थीं। बृहस्पतिवार को डॉक्टर के घर से दो लाख रुपये चोरी हो गए थे। इसका आरोप उन्होंने अनीता पर मढ़ दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात डॉक्टर और उनकी पत्नी ने पुलिस के साथ घर पहुंचकर अनीता व प्रमोद को धमकाया। फिर पुलिस प्रमोद को थाने ले गई। इसी से आहत होकर अनीता ने जान दे दी।
सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रमोद को हिरासत में लेने के आरोपों की जांच की जाएगी। डॉक्टर ने एक लाख रुपये अनीता से बरामद होने का दावा किया है। मामले में तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें