रात हुई मौत, सुबह दी गई सूचना
राकेश की मौत रात दस बजे हुई थी, लेकिन पुलिस को सूचना बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे दी गई। राकेश की मौत के बाद दिनभर परिवार वालों में वार्तालाप चलता रहा, लेकिन किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी। मृतक राकेश के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र भुवनेश 15 वर्ष व छोटा पुत्र अनुज सात वर्ष का है। वहीं, पूरा परिवार राकेश की मौत से गुसमुम हो गया है।