फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेले में महिला को मोबाइल देने पर प्रेमी को पति ने पीटा

Thu, 10 Oct 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार को एक महिला के पति और प्रेमी के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ रामलीला मेले में आई थी। पीछे से उसका प्रेमी भी मेले में आ गया। प्रेमी ने महिला को एक मोबाइल फोन पकड़ा दिया। महिला के पास मोबाइल देख पति ने पूछताछ की और महिला को डांटने लगा तो पास में ही मौजूद प्रेमी पति से गालीगलौज करने लगा। कुछ ही देर में दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस दोनों युवकों और महिला को थाने ले आई।
जानकारी पाकर महिला के मायके के लोग भी थाने पहुंचे और प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने प्रेमी और पति का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला को लेकर विवाद की जानकारी नहीं है। दो युवकों के बीच मेले में मारपीट हो गई थी। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें