फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोनू। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मोहल्ला बीबीजई निवासी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मुताबिक, पत्नी के मर जाने की धमकी देने पर उसने कह दिया था कि मर जाओ, उसे फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि 11 जून को मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरीखास निवासी मुन्नी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मोनू वर्मा, रामनाथ वर्मा, कलावती, मोनी, प्रवीन को नामजद कराया। आरोप लगाया था कि बेटी पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परेशान होकर बेटी ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2009 में पूनम के साथ हुई थी। शादी के पांच-छह माह बाद ही पत्नी दबाव बनाकर माता-पिता से अलग रहने की जिद करने लगी। पत्नी को काफी समझाया, लेकिन नहीं मानी। शादी के डेढ़ साल बाद परिवार से अलग होकर दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में रहने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद ससुराल वालों का आना-जाना शुरू हो गया। वह भी ससुराल में जाकर रुकने लगा। इस बीच ससुराल के पास रहने वाली युवती से नजदीकी हो गई। पत्नी के विरोध पर बातचीत कम कर दी। बाद में इस बात को लेकर झगड़े होने लगे। आरोपी मोनू ने बताया कि घटना के पहले पत्नी और बच्चों के साथ भांजी की शादी में गए थे।
पहले चले आने पर पत्नी से विवाद हुआ। उसने कहा कि वह मर जाएगी। इस पर उसने जवाब दे दिया कि मर जाओ, उसे फर्क नहीं पड़ता। इस बीच पत्नी ने सल्फास की गोली खा ली। बरेली के निजी अस्पताल में पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें